अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटा, गरीब महिलाओं को बांटे साड़ी-कंबल

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। साथ ही सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी एवं कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्तर पर उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सुभाष गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव जनहितैषी सोच और गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध नेता हैं। उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना ही सच्ची शुभकामना है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी अखिलेश यादव के दीर्घायु और भविष्य में समाजवादी सरकार बनने की कामना की। साड़ी और कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।सुभाष गुप्ता ने आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और नगरवासी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *