भरथना,इटावा। भरथना कस्बा के मुहल्ला पुराना भरथना स्थित एक गेस्ट हाउस में वधू सोनी व वर प्रिंस दोनों ही बोलने में अक्षम (मूक) की अनोखी शादी के साक्षी बने सैकड़ों लोग दोनों के परिवारों ने हंसी खुशी भव्य कार्यक्रम आयोजित हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न की।
कस्बा के मुहल्ला बालूगंज (पुराना भरथना) निवासी प्रिंस यादव जो बचपन से ही बोलने में अक्षम था। उसके माता-पिता उसके प्रति दिन रात चिंता किया करते है और अपने पुत्र की विशेष तरीके से देखभाल किया करते है। बोलने में अक्षम होने के चलते प्रिंस का विवाह ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुरा पोस्ट समथंर निवासी मूक सोनी का विवाह प्रिंस के साथ तय हो गया। शनिवार देर शाम सोनी के परिवारीजन पहले से ही निर्धारित तारीख पर मुहल्ला श्रेष्ठ नगर स्थित शिवा गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां पर प्रिंस बड़े ही धूमधाम के साथ अपनी बारात लेकर पहुंचा। जिसके बाद बीती रात आंखे बनी जुबाँ के जरिए प्रिंस ने अपनी सोनी को वरमाला पहनाई और सोनी ने प्रिंस को वरमाला पहनाकर साथ फेरे लेकर एक दूसरे का साथ सात जन्मों का साथ देने की आंखों आखों में संकल्प लिया। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस अनोखी शादी को देखने के लिये सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। भोर के समय प्रिंस अपनी दुल्हन सोनी को विदा कर घर ले आया जहां पर शादी की अन्य रश्में पूरी हुई। दुल्हन की बहन प्रियंका ने बताया कि उनकी बहन बोलने में अक्षम है। इस शादी से दोनों ही परिवार खुश है।
फोटो- दोनों में बोलने में अक्षम (मूक) वर-वधू प्रिंस व सोनी।