भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने कराई प्रतियोगिता, छात्रों को किया सम्मानित 

जसवंतनगर,इटावा। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में भारत जानो प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को शील्ड,प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
वरिष्ठ वर्ग में ऋषिकांत कक्षा 12 ने प्रथम स्थान,वंश दुबे कक्षा 10 ने द्वितीय स्थान तथा शिवा कक्षा 9 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उवैस कक्षा 9,कमलेश कुमार कक्षा 12 और अनस अब्बास कक्षा 9 को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कनिष्ठ वर्ग में अजीत कुमार कक्षा 8 को प्रथम,हर्ष प्रताप कक्षा 8 को द्वितीय,राबिया कक्षा 8 को तृतीय स्थान मिला, जबकि वैशाली गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार तथा अनिल पोरवाल को भी प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, उमाकांत श्रीवास्तव और धर्मेंद्र कुमार सोनी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *