इटावा। सरैया चुंगी स्थित द बैठक होटल में पत्रकारों का हुआ कार्ड वितरण समारोह कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक एवं सियासी अखाड़ा के संपादक खादिम अब्बास एवं कलम के धनी,मूर्धन्य पत्रकार जगत के स्तम्भ वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत का इटावा जिले का संरक्षक बनाया गया है।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ मसूद तैमूरी उर्फ गुड्डे,को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
इस अवसर पर क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण और उसकी आवाज होता है जो समाज को जगाने का काम करने के साथ उसके सुख-दुख का बराबर का सहभागी होता है।
वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी ने कहा कि ज़ोखम उठाकर जनता के बीच वास्तविकता को प्रस्तुत करना पत्रकार का धर्म होता है हम जब तक इस धर्म को निभाते रहेंगे तब तक समाज में हमारा सम्मान दिनों दिन बढ़ेगा।
वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी ने पत्रकारों को कार्ड वितरण करते हुए कहा है कि पत्रकार अपनी सीमाएं मर्यादाएं याद रखें,चोरी भ्रष्टाचार के धन कमाने वालों के साथ चाय खान पान की साझेदारी न करें,उनकी हराम को कमाई से अपना खून गंदा न करें गरीब को आह से बटोरी गई दौलत जनता की आह से सनी होती है,उसका दूध अपने बच्चों को न पिलाएं, हराम की कमाई से बच्चों को जनता का खून पिलाने को मूर्खता और पराक्रम भ्रष्ट नेता अधिकारी कर्मचारियों को करने दें। उनके साथ हम प्याला हम निवाला न बनें। अपने ईमान जमीर चरित्र की रक्षा करें,और बे इमानो की चाटुकारिता न करें,तो ईश्वर आपके साथ खड़ा नजर आएगा और लोकतंत्र की मालिक जनता आपको सिर पर बिठाएगी,आपकी रक्षा करेगी,आपका आत्म बल बढ़ाएगी,इसलिए हमारा धर्म है कि जनता के दुख दर्द जाने तभी पत्रकार लोकतंत्र की आत्मा कहलाएंगे। सवाल पूछना और जनता के लिए सरकारी तंत्र को मजबूर करना ही उनका दायित्व है।जिसे निभाना ही उनका फ़र्ज़,सरकार अगर बेइमानो पर निर्भर है तो हमे सरकार को सचेत करना ही होगा वरना जनता की अराजकता इन्हें ले डूबेगी।
हे लोकतंत्र के प्रहरियों, याद रखना,प्रेस काउंसिल , सुप्रीम कोर्ट और ईमानदार अधिकारी पुलिस सब आपकी पीठ पर है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मगर चोर को तो डरना ही पड़ेगा। क्योंकि लोकतंत्र की चौकीदारी का जिम्मा हमारा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज,विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार ने कहा कि “इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों,सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। वर्तमान में पत्रकार अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है,ऐसे में संगठन की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है।”
उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों को संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष,निर्भीक और जनहित में पत्रकारिता करनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुघर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए आश्वासन दिया कि संगठन हर पत्रकार के साथ खड़ा है और भविष्य में पत्रकारों के हित में कई ठोस कदम उठाए जाएंगे।
