त्रैमासिक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा कस्बा के मुहल्ला पुराना भरथना में संचालित महात्मा गाँधी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया। जिसके चलते नगर व क्षेत्र के इच्छुक महिला-पुरूष अभ्यर्थी उक्त प्रशिक्षण में अपना पंजीकरण करवाकर निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर संस्थान के निदेशक प्रमेन्द्र कुमार गुप्त के निर्देशानुसार सोमवार को केन्द्राध्यक्ष/प्रबन्धक सुरेन्द्र सिंह पाल ने योग प्रशिक्षक अमित मिश्रा व प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र शर्मा के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर तिलक वन्दन, पुष्पांजलि व दीप प्रज्जवलित करके किया। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए योग प्रशिक्षक अमित मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार हम नई-नई बीमारियों का सामना कर रहे हैं, इनसे बचाव के लिए हमें शुद्ध खानपान के साथ-साथ प्रतिदिन योग करना परमावश्यक है। इस मौके पर प्रदीप मिश्रा, रामप्रकाश यादव, रोशनी वर्मा, कीर्ति सेन, भगवान सिंह, राजीव तिवारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *