बसरेहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेल रहे 8 आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी व सामान बरामद

इटावा: जनपद के थाना बसरेहर पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34,000 रुपये नगद, 04 लावारिस मोटरसाइकिलें, 06 मोबाइल फोन तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना बसरेहर पुलिस टीम ने गांव मोहब्बतपुर में छापेमारी कर जुआ खेल रहे लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष शर्मा पुत्र मनोज कुमार निवासी कस्बा बसरेहर, अनूप कुमार पुत्र सुघर सिंह निवासी ग्राम मोहब्बतपुर, अंशुल उर्फ जगीरा पुत्र रामलखन निवासी ग्राम मोहब्बतपुर, राहुल उर्फ बन्टी राजपूत पुत्र श्याम सुन्दर निवासी नगला बाबा, प्रहलाद पुत्र रामचन्द्र राजपूत निवासी नगला बाबा, युनूस पुत्र इशाक निवासी ग्राम अकबरपुर, अभिषेक पुत्र शिव कुमार गुप्ता निवासी ग्राम अकबरपुर तथा राहुल कुमार पुत्र पंछीलाल निवासी ग्राम अकबरपुर शामिल हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद के निर्देशन में की गई। अभियान में थानाध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 महेश कुमार, हे0का0 बब्लू अली, का0 विनोद कुमार, का0 अवनीश कुमार, का0 रिंकू, का0 ओमवीर सिंह एवं चालक का0 अरविन्द कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *