इटावा किन्नरों के दो गुटों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं के रहा है। नेग मांगने को लेकर एक किन्नर पक्ष ने दूसरे किन्नर पक्ष पर लाठी,सबल,सरिया,चाकू से हमला कर दिया। जिसमें धड़कन,गौरी,और शबाना गंभीर रूप से घायल हो गई। हमला करने वाले पक्ष से भी दो किन्नर घायल है। घटना थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के कोकिला उत्सव गार्डन में जमकर मारपीट हुई। जिला अस्पताल में घायल किन्नरों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक पिछले कई महीनों से किन्नरों के दो गुटों में नेग मांगने को लेकर विवाद गहराया हुआ है। सोमवार सुबह किन्नरों का स्थाई गुट पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के कुन्हेरा में स्थित कोकिला उत्सव गार्डन में शादी में नेग मांगने गए थे। तभी एक बाहरी किन्नर के गुट और उनके साथ आए गुंडों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें दोनों ही पक्ष के पांच किन्नर जख्मी हो गए जिसमें एक की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। अन्य किन्नरों को उपचार के बाद भेजा गया है।
अल्लारख्खी गुट की किन्नर कामिनी चौहान ने बताया कि पूर्व में भी पूजा पांडे की टीम के द्वारा हमारे साथियों के साथ पहले भी मारपीट की जा चुकी है, हमारे साथी किन्नरों के सिर के बाल काटकर उनपर लगातार हमला किया जा रहा है। हम लोगों के ऊपर झूठे मुकदमें लगाकर पुलिस में शिकायत की जाती है। बसरेहर में हुए विवाद के बाद लिखा पड़ी में हम लोगों ने चौबिया क्षेत्र के 84 गांव तीन ग्राम पंचायत में इनको नेग मांगने की सहमति दी थी। जिसका प्रूफ के तौर पर कागज हम लोगों के पास है। लेकिन उसके बावजूद भी हम लोगों के क्षेत्र में आकर दबंगई से नेग मांग रहे है। जब उनको मना करें तो यह लोग हमारे ऊपर हमला कर देते है। और खुद भी अपने आप को घायल करके पुलिस में झूठे मुकदमें दर्ज करवा देते है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हमारी जान की सुरक्षा की जाए और इनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। वही दूसरी ओर हमलावर पक्ष गौरी,और बेला रानी घायल हुई है। जिनको उपचार के बाद भेज दिया गया है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर शिवम राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने पांच किन्नरों को घायल अवस्था में भेजा गया था। जिन सभी का उपचार कर दिया गया है एक किन्नर की चोटें ज्यादा गंभीर हैं। उसको इलाज के लिए इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।