हिन्दू सेवा समिति ने 4 फ्रंटल जिलाध्यक्षों के साथ मुख्य जिलाध्यक्ष को सौंपी इटावा की कमान

इटावा। शहर के पक्का तालाब स्थिति जागेश्वर महादेव मंदिर पर हिन्दू सेवा समिति द्वारा एक प्रेसवार्ता आहुत की गई जिसमें सर्वसहमति से संगठन के प्रमुख भगवा सेवक प्रदीप शर्मा ने जनपद इटावा के जिलाध्यक्ष पद पर भगवा सेवक श्रीकांत शर्मा जी के साथ ही वरिष्ठ जिलाध्यक्ष भगवा सेवक अनिल मिश्रा, महिला संघ जिलाध्यक्ष भगवा सेवक उमा दीक्षित, युवा संघ जिलाध्यक्ष भगवा सेवक राजेश कुमार जी के साथ ही अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवा सेवक कुलदीप कुमार मिश्रा जी को नियुक्त किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने एक साझा बयान में कहा, “हम सभी सनातनी हैं और सनातन धर्म की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। यह हमारे लिए एक सौभाग्य की बात है कि हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम न केवल सनातन धर्म की रक्षा करेंगे, बल्कि पीड़ित और असहाय हिंदुओं की सेवा भी करेंगे। इससे हमें परम सुख की प्राप्ति होगी। हम संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाएंगे और जातियों में बंटे हिन्दू समाज को एक माला में पिरोएंगे, जिससे संगठन प्रमुख श्री शर्मा के मिशन को पूरा किया जा सके।”
महिला संघ प्रमुख भगवा सेवक प्रिया मिश्रा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारा संगठन महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की चिंता करने के साथ ही।
बाल्मीकि समाज से लेकर ब्राह्मण समाज तक हिंदुओं को एकजुट करने का निरंतर प्रयास कर रहा है।
अंत में श्री शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के साथ ही पीड़ित हिंदुओं को न्याय दिलाना,युवाओं एवं महिलाओं के हक व सम्मान के लिए संघर्ष करना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है और उद्देश्य की प्राप्ति के लिए ही आज भगवा सेवकों को जनपद की अहम जिम्मेदारी दी गई है।आज के कार्यक्रम में अनिल शर्मा, आनन्द भदौरिया,अमित सक्सेना, प्राणेश वर्मा,संजय गुलाटी,श्रीप्रकाश राजपूत, मूलचंद्र राठौर,प्रदीप शुक्ला,विनोद शंखवार, मनीष शाक्य, राजू कठेरिया,कुलदीप दुबे,क्षमा तिवारी, ब्रम्हा देवी, मनीष शाक्य,रामशंकर,सूरज,राजेश गुप्ता, राजा,राहुल,संजय,गौरव ज्ञानार्थी,आशा राजपूत,सपना राठौर,कृष्णावती, ऋतु,कुसुमलता,रानी एवं पूनम शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *