(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। मलाजनी ग्राम पंचायत के नगला भिखन गांव में भारत सरकार की पूर्वी माल भाड़ा परियोजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इस दौरान गांव के एक हिस्से में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नगला भिखन गांव से होकर नालियों का पानी जाता है, लेकिन पक्का नाला न होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दिनों में जलभराव इतना बढ़ जाता है कि पानी मकानों के अंदर तक पहुंचने की आशंका रहती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे लाइन के समीप पानी की निकासी हेतु पक्का नाला बनाए जाने की मांग की गई है।
इस संबंध में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार शाक्य ने करीब दो दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र एसडीएम को संबोधित करते हुए तहसीलदार नेहा सचान को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र पक्का नाला निर्माण कराया जाए, ताकि गांववासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने इसकी प्रति पूर्वी मालवाड़ा परियोजना कार्यालय को भी प्रेषित की है।
मांग पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में नितेश बाबू, मोहित बाबू, सर्वदीप, भोजेंद्र, रजत, अवनीश, आदेश, सर्वेश, अमित, सौरभ, जितेंद्र, राहुल, प्रबल प्रताप, गोविंद, सत्यम, ब्रह्मराज, सतीश, रोहित, उदयवीर, उषा देवी, सरिता देवी, अर्जुन सिंह, अंशु, धर्मेंद्र आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
पक्का नाला निर्माण की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन
