खेल को बनाएं जीवन का अभिन्न अंगःकुलपति

सैफई,इटावा। उत्तर-प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई,इटावा के नर्सिंग एसोशिएसन के द्वारा आयोजित एनपीएल का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सैफई,में कुलपति डॉ.अजय सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया। मैदान में टीमों को उत्साहवर्धन करते हुए कुलपति ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की अत्यंत आवश्यकता है तभी वह आम जनता की सेवा कर पायेंगे।

उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कल मोटापा, अवसाद,हृदय संबंधित समस्याएं आम पाई जा रही हैं,जिनके निवारण के लिए खेल व व्यायाम को अपना कर इससे निजात पाया जा सकता है। खेल जीवन में अनुशासन,टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और हार-जीत को स्वीकार करने की शिक्षा भी देता है जिससे कार्यस्थली पर कार्मिक को एक अच्छा माहौल बनाने में लाभकारी होता है। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेलकूद का अपना विशिष्ट महत्व है। खेलने-कूदने से इंसान का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं,जिससे मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी जीवनशैली संबंधी बीमारियों की व्यापकता कम होती है। खेलकूद तनाव,अवसाद और चिंता को कम करता है,जिससे तेजी से शहरीकरण और डिजिटलीकरण वाले समाज में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है ।
मैच में रॉयल रणथम्भौर के कप्तान शंकर यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए क्रिकेट कमांडोज की टीम को 127 रन के स्कोर पर रोक दिया जिसमें बल्लेबाज लक्ष्मण चौधरी ने 45 रन बनाया,जवाब में रॉयल रथम्भौर की टीम ने 10.4 ओवर में ही 5 विकेट से जीत हासिल की, कप्तान शंकर यादव ने 22 गेंद में 37 तथा लक्ष्मी नारायण के 15 गेंद में ताबड़तोड़ 43 रन की पारी खेल कर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *