जनकल्याणकारी कार्यों के लिए संघ ने कुलपति का किया सम्मान

सैफई,इटावा।उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई, इटावा के संयुक्त कर्मचारी संघ ने सामुहिक तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.अजय सिंह जी का मरीजों के प्रति उदारता उनके समस्याओं के सामाधान के लिए त्वरित कार्यवाही तंत्र की स्थापना एवं उत्कृष्ट चिकित्सक के तौर पर कार्य करने की प्रणाली के लिए आभार पत्र देकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कुलपति ने अपने कार्यशैली से मरीजों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी प्रभावित किया है। उनके द्वारा कर्मचारियों के हित में लिए गये निर्णय,कार्यस्थली पर बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपनी उपलब्धता सुनिश्चित रखने से कर्मचारियों के मन में सकारात्मक विश्वास का संचार हो रहा है।
योगेश पाल सिंह यादव उपाध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी संघ ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत मिशन के तहत कुलपति के निर्देश से जो साकारात्मक कार्य रोगियों के हित में चिकित्सालय द्वारा लिए जा रहे हैं जो अभूतपूर्व है, उन्होंने बताया कि मरीजों के तीमारदारों से जब भी संवाद होता है तो यह ज्ञात हो रहा कि चिकित्सालय में आये बदलाव के चलते मरीजों के समस्याओं का उचित निदान होने से कर्मचारियों के प्रति भी आम जन मानस में और विश्वास उत्पन्न हो रहा है।
रवि प्रताप सिंह मुख्य सलाहकार ने मीडिया को बताया कि विश्वविद्यालय में कुलपति के प्रयासों द्वारा मरीजों को शत-शत प्रतिशत औषधियाँ निशुल्क प्राप्त हो रही है और साथ ही साथ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के खुल जाने से महंगी दवाइयों से जनता को निजात मिल रहा है।
संयुक्त कर्मचारी संघ ने अपना संयुक्त व्यक्त्व्य जारी करते हुए कुलपति के द्वारा रोगी एवं कर्मचारी हित में लिए गए सख्त एवं साहसिक निर्णयों के प्रति आभार वक्तव्य किया एवं भविष्य में सकारात्मक सहयोग के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *