इटावा। मैनपुरी फाटक के पास स्थित अड्डा जालिम शिवनगर में श्री गमा देवी युवा मंडल समिति द्वारा आयोजित 12वें गणेश महोत्सव में ओम नवजीवन हॉस्पिटल के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवओम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डॉ. वर्मा ने पंडाल में पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाई, उनकी आरती की और भोग भी लगाया। इसके बाद उन्होंने श्री गमा देवी मंदिर में भी आरती की।
इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस मोहल्ले के लोगों में जबरदस्त एकता है। वे एकजुट होकर बड़े-बड़े आयोजन, चाहे वह भागवत कथा हो या गणेश महोत्सव, सफलतापूर्वक कर लेते हैं। उन्होंने कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे जो भी आयोजन करते हैं, वह बहुत ही शानदार होता है।
समिति के सदस्यों ने डॉ. शिवओम वर्मा को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान, समिति के अध्यक्ष गौरव कश्यप, धर्मवीर कुशवाह, अजय बाथम,सचिन कुशवाह, बेटू गुप्ता, बजरंगी शाक्य, इंद्रेश शाक्य कल्लू और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
