सदर विधायक ने पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे से अस्पताल में भेंट, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

गुरुग्राम। आज (दिनांक: 05.10.2025) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष (इटावा) एवं वर्तमान में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, श्री शिव महेश दुबे जी से मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम में भेंट कर उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना गया।

​ज्ञात हो कि श्री दुबे जी विगत दिनों एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उच्च उपचार हेतु मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

​अस्पताल पहुँचकर उनकी सेहत की जानकारी ली गई और उनकी हिम्मत व जीवटता की सराहना की गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्री शिव महेश दुबे जी जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें और पुनः संगठन को अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।

​संगठन के सभी सदस्यों और शुभचिंतकों से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *