तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर दो की मौत

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार की शाम 3 बजे भरथना बकेवर मार्ग स्थित ग्राम मोढ़ी के समीप भरथना की ओर से बकेवर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बकेवर की तरफ से आ रही एक बाइक में सीधी जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें बाइक सवार आकाश सविता 25 वर्ष पुत्र होमसिंह सबिता व कन्हैया पोरवाल 30 वर्ष पुत्र अरुण पोरवाल उर्फ बड़े निवासी मोहल्ला महावीर नगर भरथना की घटना स्थल मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना को अंजाम देकर कार में सवार कार छोड़कर सभी भाग जाने में सफल हो गए।


तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुए दर्दनाक सड़क हादसा देख राहगीर और पास के खेतों में कृषि कार्य कर रहे किसानों का दिल दहल गया।


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना में शामिल कार को मौके से कब्जे में लेकर बाइक सवार दोनों युवकों की शिनाख्त कराकर परिजनों को खबर भेज दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए मुख्यालय भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फरार कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस ने मौके से बरामद की गई कार से शराब की कई खाली बोतलें बरामद की हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि कार सवार सभी शराब के नशे में बुरी तरह धुत्त थे और सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ रही थी।
हादसे में एक साथ दो युवाओं की मौत की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *