एस.पी. क्लासेज में छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल आयोजन

इटावा। शहर के शिवपुरी स्थित एस.पी. क्लासेज में आज छात्रवृत्ति परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 6 से 12 तक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


संस्थान के निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं। इस संस्थान से हर वर्ष शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहता है।


इस परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। संस्थान प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *