एक घर से पिता के साथ दो बेटों सहित एक साथ उठी तीन अर्थियां

बीती रात रविवार को हाईवे पर एक सड़क हादसे में पिता और दो बेटों हुयी की थी दर्दनाक मौत,घटना कारित करने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

जसवंतनगर,इटावा।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गवाने वाले पिता और दो मासूम पुत्रों की एक साथ उठी चिताओं ने हर आंख नम कर दी।हादसे की खबर से मृतकों के फिरोजाबाद जिले के ग्राम कोरारी खेड़ा में कोहराम मचा हुआ है। घर से लेकर गांव तक शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बीते रविवार देर शाम नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरारी खेड़ा निवासी विनीत कुमार (40) अपने दोनों बेटों मोहित कुमार (10) व निशांत कुमार (8) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल थाना सैफई क्षेत्र के ग्राम भिड़रूआ जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल के पास जमुनाबाग गाँव के समीप पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता व उसके दोनों पुत्र बुरी तरह घायल होकर मरणासन्न हो गए थे।तभी उधर से गश्ती पर गुजर रहे थानाध्यक्ष कमल भाटी कांस्टेबल अवनीश कुमार तरुण कुमार की नजर सड़क पर पड़े तीनों घायलों पर पड़ी।थानाध्यक्ष ने पुलिस जीप से सांस की आस में तीनों को सीएचसी पर भर्ती कराया था जहाँ पर डॉक्टरो ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जहाँ पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी व सीओ आयुषी सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया था उसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब एक साथ पिता और दो मासूम पुत्रों के शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मां शिल्पी देवी बेसुध हो गईं। पुलिस ने घटना कारित करने वाली ट्रक को पकड़ लिया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *