इकदिल,इटावा। इकदिल थाना परिसर में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए सोमवार को इकदिल थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक में थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और जिला प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय संभ्रांत नागरिकों के साथ रणनीति साझा की। संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के सुनहरे भविष्य और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी है। उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण स्तर पर सजगता ही इस कुभ्प्रथा को रोकने का सबसे प्रभावी हथियार है। बैठक में उपस्थित जिला प्रोबेशन विभाग के प्रतिनिधियों ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत होने वाली कठोर कार्रवाई और सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभाग की ओर से बताया गया कि बाल विवाह को बढ़ावा देने वाले अभिभावकों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। संभ्रांत व्यक्तियों ने लिया संकल्प थाना क्षेत्र से आए ग्राम प्रधानों,पूर्व जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे और किसी भी कीमत पर बाल विवाह नहीं होने देंगे। सभी समस्त विभाग के कर्मचारी गण व थाना समस्त स्टाप मौजूद रहे।
बाल विवाह जागरूकता बहुत जरूरी है: थानाध्यक्ष
