इटावा। जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी सेवाओं का सम्मान करने के क्रम में शुक्रवार को एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) इटावा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए अधिकारी को स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस उपमहानिरीक्षक , मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में जनपद इटावा में नियुक्त उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, राजेश कुमार मौर्या को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति का यह आदेश शासन की वरिष्ठता एवं कार्यकुशलता की नीति के तहत जारी किया गया था।
शुक्रवार 06 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रोन्नत हुए निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या के कंधे पर ‘थर्ड स्टार’ (तीसरा सितारा) लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी। एसएसपी ने अंत पीठ थपथपाते हुए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा राजेश कुमार मौर्या की कार्यशैली सराहनीय रही है। पदोन्नति न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि यह अपने साथ अधिक जिम्मेदारी भी लाती है। मुझे विश्वास है कि वे नई ऊर्जा के साथ जनसेवा और विभाग की छवि को और बेहतर बनाएंगे।
पदोन्नत हुए निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या वर्तमान में थाना कोतवाली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके साथी पुलिसकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। विभाग में इस प्रोन्नति से हर्ष का माहौल है।

