एमनीव विज़न स्कूल में दिखा एनसीसी भर्ती में देशभक्ति और अनुशासन का जोश

इटावा।एमनीव विज़न स्कूल, इटावा में गर्व और अनुशासन की भावना से सराबोर माहौल में 4 यूपी बटालियन एनसीसी, इटावा के तत्वावधान में एनसीसी जूनियर विंग भर्ती प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति और नेतृत्व का उत्साह स्पष्ट रूप से झलकता दिखाई दिया। भर्ती प्रक्रिया में विद्यालय के 189 छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,जिनमें से 50 योग्य कैडेट्स का चयन किया गया।चयन प्रक्रिया के अंतर्गत छात्रों की शारीरिक क्षमता,मानसिक दृढ़ता और अनुशासन की परख के लिए फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और राइटिंग टेस्ट आयोजित किए गए।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव एवं डॉ.विकास यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं,बल्कि यह अनुशासन,एकता और देशप्रेम की पाठशाला है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में आत्म विश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि एनसीसी से छात्रों में न केवल नेतृत्व क्षमता का विकास होता है,बल्कि यह उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए तैयार करती है।

भर्ती प्रक्रिया के संचालन में सूबेदार आनंद भंडारी, सीएचएम तोरन श्रेष्ठा, हवलदार करतार सिंह, सहायक लिपिक राकेश वर्मा एवं सीटीओ सौरव कुमार की विशेष भूमिका रही।पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देश सेवा का जज़्बा और अनुशासन का उत्साह स्पष्ट रूप से महसूस किया गया।चयनित छात्रों के चेहरों पर गर्व और समर्पण की चमक झलक रही थी,मानो उन्होंने अपने जीवन का पहला कदम राष्ट्रसेवा की दिशा में बढ़ा दिया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *