जसवंतनगर,इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीसीपीएनडी अधिनियम, लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर क्षेत्र में दो स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मलाजनी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर आयोजित कार्यक्रम का संयोजन पीएलवी लालमन बाथम ने किया। उन्होंने बताया कि भ्रूण लिंग जांच कराना व कराना दोनों अपराध हैं और इस पर कड़े दंड का प्रावधान है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
धनुवां पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन पीएलवी राजेंद्र यादव द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा और सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है तथा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी व आशा कार्यकत्रियां, पंचायत सहायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
महिला अधिकार,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सम्पन्न
