शादी में हुई खुलेआम हर्ष फायरिंग पुलिस जांच में जुटी

इकदिल,इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम किरतपुरा का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी में मौजूद एक व्यक्ति ने ऊपर की तरफ फायरिंग कर रहा हैं, जो कि न केवल गैरकानूनी है बल्कि किसी भी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है। पुलिस ने पहले भी इस तरह की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है, फिर भी शादी समारोह में यह फायरिंग गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। क्या इकदिल पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच करेगी क्या दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और चाहते हैं कि ऐसे कृत्यों पर रोक लगाई जाए ताकि कोई अनहोनी न हो। इकदिल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध फायरिंग से बचें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *