अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

इटावा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड, गोमतीनगर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी उपस्थित लाभार्थियों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक और जिलाधिकारी द्वारा जनपद की मेधावी छात्राओं, खेल-कूद एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना निर्मला सिंह, आकांक्षा, साधना सिंह, प्रियंका सिंह व हीरेश चौधरी को सम्मानित किया गया।


इसी प्रकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से साफिया अकबर, ललितेश, निशा, सुमन, ज्योति शर्मा, राजकुमारी; माध्यमिक शिक्षा विभाग से सौम्या तिवारी, कनक, प्रतिभा यादव, शिल्पी रूहम सिंह, नीतू सिंह, प्रीती; राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से गीता देवी, माधुरी देवी, सनोज, रश्मि सिंह, संध्या; पंचायतीराज विभाग से माडवी मिश्रा; बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से पूजा राजपूत, आरती वर्मा, रजनी प्रभा; क्रीड़ा विभाग से संस्कृति वर्मा, टिवकल यादव, मुस्कान, बानी वर्मा, तनिष्का यादव तथा नगर पालिका परिषद इटावा से नीतू और आरती को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लाभार्थी अनुष्का, काजल बाथम, आयुषी एवं प्रतिभा सिंह को 5000 रूपये की धनराशि के स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्यारानी बघेल, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सूर्य नारायण पाण्डेय, विप्लव भूषण, दीपेंद्र तोमर, जिला प्रोबेशन कार्यालय से अक्षय वर्मा, सोहन गुप्ता, अजित कुमार दुबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *