इटावा। इटावा की शहरी क्षेत्र में बकरा संपत्ति से जुड़ा हुआ एक बहुत ही बड़ा मामला सामने आया है, मौजा सराय अर्जुन में वक्फ संख्या 131 रकवा 7.8 एकड़ स्थित मौजा सराय अर्जुन पर नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा मनमाने तरह से बुलडोजर चलाकर कब्रों को खुर्द बुरद करके उस पर अवैध तरह से टेंडरों का प्रकाशन करके उक्त वक्फ भूमि पर कब्जा करके पार्क इत्यादि का निर्माण करवाना चाह रही है। जिसके विरोध में मुस्लिम समुदाय के मौजिज लोगों की एक बैठक कटरा शमशेर खां में संपन्न हुई। जिसमें वक्फ संख्या 131 को नगरपालिका द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे कब्जे को बचाने के लिए रणनीति बनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने इससे पूर्व जिला प्रशासन के अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से अवगत करवाया गया है कि,उपरोक्त वक्फ संपत्ति के संबंध में उच्च न्यायालय में नगरपालिका एवं वक्फ कमेटी के द्वारा वाद योजित किया गया है। जिसका अंतिम निर्णय अभी तक लंबित है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका प्रशासन इटावा द्वारा उपरोक्त वक्फ संपत्ति पर अपना स्वामित्व कायम कर अवैध निर्माण का प्रयास करना कत्तई न्याय संगत नहीं है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यह भी कहा कि हमें न्यायालय की प्रणाली पर पूर्ण विश्वास है न्यायालय द्वारा उपरोक्तवाद में जो भी निर्णय लिया जाएगा वह हम सभी लोगों को स्वीकार होगा। लेकिन नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा बिना फैसला आए उपरोक्त वक्त संपत्ति पर अपना स्वामित्व करना हम लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं होगा,अगर नगर पालिका परिषद अपनी मनमानी तरीके से उपरोक्त संपत्ति पर अपना हक जताने का काम करेगी तो इसका हम सभी मुस्लिम समुदाय के लोग घोर विरोध करेंगे। इसी के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के मौजूद लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जो अपील योजित की गई है उसमें उपरोक्त वक्फ संपत्ति की प्रकृति को छुपाते हुए अन्य किसी वक्फ संपत्ति का जिक्र करते हुए न्यायालय में वाद योजित किया है और न्यायालय को गुमराह करने का भी काम नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया गया है। बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा न्यायालय में जो वाद योजित किया गया है उसमें वक्फ की संपत्ति पक्के बाग पर स्थित दिखाई गई है, जबकि असल में वक्फ संख्या 131 पक्के बाग पर नहीं मौजा सराय अर्जुन में स्थित है।
वक्फ संपत्ति के कब्जे को लेकर पालिका पर लगे आरोप
