इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, इटावा में अध्ययनरत् बी. फार्म के द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने एक बार फिर से शानदार परिणाम दिया है।
संस्था के डायरेक्टर डा. उमा शंकर शर्मा ने बताया कि ए.के.टी.यू. लखनऊ द्वारा घोषित बी. फार्म द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा है ,बी. फार्म द्वितीय सेमेस्टर में अंशिका सोनी ने 82.06 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, अमित यादव ने 81.93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, तनुष्का गुप्ता एवं शिखर दीक्षित ने 78.89 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, अमन वर्मा ने 78.20 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, तनु एवं दिव्यांशी ने 77.51 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम् एवं अनुज कुमार ने 76.55 प्रतिशत अंकों के साथ षष्टम् स्थान प्राप्त किया।
सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा. विवेक यादव ने संस्थान के शानदार परिणाम के लिए डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा व समस्त स्टाफ को बधाई दी एवं सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
