रिपोर्ट:- विजयेंद्र तिमोरी
भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाड़ियापुरा समेत क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी के साथ दहशत फैल गई,जब अपने ही घर में गृहस्वामी ट्रक चालक रणवीर सिंह 45 वर्ष पुत्र लाखन सिंह यादव का खून में लथपथ शव पड़ा देखा गया,जबकि घटिया कांड को अंजाम देकर पत्नी अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

हत्या कांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया,आनन फानन में इटावा एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र, चकरनगर सीओ अवनीश कुमार सिंह,भरथना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह,क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम लेकर पहुंच गए और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फ़ॉन्सिक टीम ने घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए पास पड़ी घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कुल्हाड़ी बरामद करली।
इस बीच घटना स्थल पर परिजन रिश्तेदार समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीणों का हुजूम भी एकत्रित हो गया।
घटना स्थल पर मृतक के बड़े भाई यशपाल यादव उर्फ बेगम सिंह ने बताया उसका मृतक भाई रणवीर यादव ट्रक चालक था।
बीते दिनों वह गांव आया हुआ था।

जबकि मृतक भाई की पत्नी पूजा का गांव के ही एक 23 वर्षीय नामजद युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था,भाई के विरोध और वार वार रोक टोक से खफा पूजा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बीती रात्रि पति रणवीर सिंह की धारदार हथियार कुल्हाड़ी के हमला कर मौके पर ही हत्या करदी और पूजा अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर नामजद प्रेमी के साथ रातों रात फरार हो गई।
रणवीर सिंह की पूजा के साथ 7 वर्ष पूर्व वर्ष 2018 में शादी हुई थी।
एसपी ग्रामीण श्रीसचन्द ने उक्त हत्याकांड में बताया कि मृतक की हत्या उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ अंजाम दिया है,और पत्नी अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट देखकर जांच पड़ताल के साथ फरार हत्यारों की तलाक में जुट गई है।
