एन एन एम एस ई में चयनित छात्रों का सम्मान समारोह 

इटावा। सोमवार को कंपोजिट विद्यालय, दतावली ब्लॉक बसरेहर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एन एन एम एस ई )में चयनित छात्रों    आकाश बाबू,आदित्य,एवं छात्रा गौरी का सम्मान मुख्य अतिथि अनुपम शुक्ला , विशिष्ट अतिथि सुधीर यादव एवं प्रियंका गौर एवं यूटा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने  किया।

मुख्य अतिथि  अनुपम शुक्ला  ने कहा इन बच्चों से प्रेरणा लेते हुए अगले बर्ष इससे अधिक बच्चो का चयन हो और हम उनको सम्मानित करने पुनः आयेंगे।

कार्यक्रम का संचालन  सरला यादव प्रधानाध्यापिका ने किया। कार्यक्रम में सुजाता सिंह,पदमा पोरवाल, ज्योत्सना, आकांक्षा,अपर्णा, प्रीती, सीमा यादव, नीलिमा सेंगर,निशा एवं अन्य स्टाफ एवं बच्चों के अभिभावक, ग्रामवासी भी उपिस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *