जनता के सहयोग बिना क्राइम पर रोक लगाना असंभव:विक्रम सिंह

भरथना,इटावा। शासन की मंशानुरूप सुरक्षात्मक ढंग से व्यापार करने के लिए सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवालें, साथ ही रात्रि के समय दुकान के बाहर अंधेरा मुक्त कर एक बल्ब के माध्यम से रोशनी का प्रबन्ध रखें,ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को और अधिक सहूलियत मिल सके।

उक्त बात कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में बीते दिन सर्राफा कमेटी के तत्वाधान् में मुख्यातिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की उपस्थिति में आयोजित स्वागत सम्मान के दौरान भरथना थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने मौजूद व्यापारियों से कही। अभी हाल ही में नगर में हुई दो चोरियों के तिलक रोड स्थित सर्राफा दुकान से 10 सोने की अंगूठी व गोविन्द नगर में फौजी के सूने पडे घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस की सजगता के चलते हुए मय माल बरामद कर तत्काल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। जिस पर पुलिस कर्मियों का मनोबल बढाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष राहुल यादव, महामंत्री शरद दीक्षित, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह वर्मा ने मुख्यअतिथि चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू,थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह,कस्बा चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी सहित का.शोभाराम,सोनवीर चौधरी,अजय सिंह,गौरव कुमार,रामदत्त आदि का माल्यार्पण,अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया है। इस मौके पर पूर्व सपा के नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा,अंकित यादव,सार्थक यादव छोटू,रामजी तोमर,राजेश यादव पण्डा,रोहित भंसाली,सभासद पम्मी यादव,नीरज यादव,गुड्डू यादव,राजीव यादव,सचिन वर्मा,सन्तोष वर्मा,राजेश यादव पंडा,सहित समस्त नगर के सर्राफा व्यापारियों व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सर्राफा कमेटी अध्यक्ष करूणा शंकर दुबे व सफल संचालन रणवीर सिंह वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *