भरथना,इटावा। भरथना के आर्य समाज मन्दिर के तत्वाधान में सात दिवसीय वेदकथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ का शुभारम्भ हो गया। जिसमें वेद मंत्रों के आधार पर सभी ने महायज्ञ में पूर्णाहुति डालकर भजनोपदेश व प्रवचन का श्रवण किया।
रविवार को कस्बा के मुहल्ला गली गोदाम के महर्षि दयानन्द मार्ग स्थित आर्य समाज मन्दिर में प्रारम्भ हुए वेदकथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ के दौरान ब्रह्मा आचार्य ऋषिराज आर्य ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ करवाया। जिसमें हरिओम आर्य सपत्नी शशि आर्या यजमान बने। यज्ञ के पश्चात बुलन्दशहर से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक ओमवीर आर्य ने ईश्वर को जानने के विषय की भजनों के माध्यम से सुन्दर प्रस्तुति दी। तत्पश्चात स्वामी प्रभुवेशजी ने ईश्वर को जानने के विषय में उपदेश दिए। इस मौके पर देवेन्द्र भंसाली आर्य,भगवान दास आर्य,अरुण गुप्ता,ऊषा आर्या,आरती आर्या, राधादेवी आर्या,नन्द किशोर आर्य,मोहन आर्य,सतेन्द्र आर्य,सत्यभान गुप्ता राजा,दिनेश कौशल जादूगर,लक्ष्य आर्य सहित सभी आर्यजनों की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।
