पांच बहनों में इकलौते भाई ने फांसी लगा के की आत्महत्या

भरथना,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में 24 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ललित ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल विक्रम सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक की पहचान अमित 24 वर्ष पुत्र बृजमोहन शाक्य निवासी ग्राम सरैया के रूप में हुई है। अमित पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिजनों के अनुसार,चार वर्ष पहले अमित की शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी करीब एक साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। बताया गया कि मृतक के पिता मंदबुद्धि हैं,जिससे परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर थी।

घटना की जानकारी मृतक के चचेरे भाई कन्हैया शाक्य ने पुलिस को दी। युवक कि मौत से मां ऊषा देवी,बहन रूमा और रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों विवाहित बहन रीता,रश्मि,राधा को परिजनों ने सूचना पहुंचा दी है।

परिजन घटना के कारणों को लेकर कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *