राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने बन्द ट्रेनों के ठहराव की उठाई  आवाज

विजयेंद्र तिमोरी 

भरथना,इटावा। भरथना रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के दौरान बन्द हुई ट्रेनों को पुनः ठहराव के सम्बन्ध में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने सदन में सभापति के समक्ष अपनी माँग रखी है।

मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राज्य सभा सदन में सभापति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के समक्ष जनहित की माँग रखते हुए राज्यसभा सांसद चन्द्रप्रभा उर्फ गीता शाक्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना काल के दौरान से भरथना रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस,मुरी एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस,महानन्दा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का रेल मंत्रालय द्वारा ठहराव बन्द कर दिया गया है। जिससे क्षेत्रीय जनता, छात्रों, मरीजों व व्यापारियों को आवागमन सहित अन्य प्रकार की सुविधाआंे में बेहद परेशानियों का सामना करना पडता है तथा उनके जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड रहा है। उन्होंने सदन को बताया कि उनके द्वारा रेल मंत्रालय के अधिकारियों को पूर्व में भी उक्त जनहित की समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया गया,किन्तु अभी तक उक्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही शून्य है। साथ ही उन्होेंने पडोसी जनपद औरैया के अछल्दा, फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के ठहराव की माँग रखी।

आपको बताते चलें कि कोरोना काल से भरथना रेलवे स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेनों का ठहराव समाप्त होने के बाद नगर के समाजसेवियों व विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा अनवरत रेल मंत्रालय समेत विभागीय उच्चाधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से ट्रेनों के पुनः ठहराव की माँग की जाती रही है तथा ट्रेनों के ठहराव के सम्बन्ध में वर्तमान में भी प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *