भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौंधी में सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि अज्ञात बंदमशो ने बकरी पालक बृजेश दिवाकर पुत्र सुन्दर लाल दिवाकर के कमरे में बंधे एक लाख रूपए कीमती आठ बकरा बकरियां चोरी कर चम्पत हो गए।
घटना की जानकारी पशुपालक की परिजन महिला राम सीता को रात्रि करीब साढ़े 3 बजे तब हो सकी जब वह लघुशंका के लिए उठीं उन्होंने देखा कि पशुओं वाला कमरा खुला पड़ा है,कमरे के अन्दर घुसकर देखा तो उनकी एक लाख रूपए कीमती 6 बकरियां और 2 बकरे समेत आठ घरेलू पशु गायब दिखे।
राम सीता की चीख पुकार पर अन्य परिजन समेत आसपास के पड़ोसी भी जाग गए,रात्रि भर खोज बीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित ने सुबह पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया,जिसपर पुलिस ने आस पास गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें पता लगा कि रात्रि करीब 2 बजे एक ओमनी कार के अलावा एक अन्य चार पहिया वाहन और एक बाइक ने गांव में प्रवेश किया और कुछ ही देर बाद उक्त वाहन ग्राम समसपुर की ओर चले गए।
पीड़ित बृजेश दिवाकर के अनुसार बदमाशों ने उनके घर यह तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है,इस वार उसका करीब एक लाख रूपए का नुकसान हुआ है।
उक्त चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फोटो वीडियो के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चोरों ने एक लाख के आठ बकरा-बकरियां किए चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद
