प्राथमिक विद्यालयों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर चोर गिरफ्तार

इटावा। जनपद में विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है, जिसमें सिलेंडर, पंखे, एयर कंडीशनर, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, टैबलेट, इनवर्टर, बैटरियां, गीजर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे, भगौने, पानी की टंकी सहित खाना बनाने का सामान शामिल है। साथ ही चोरी की वारदातों में प्रयुक्त तमंचा, तलवार, छुरी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

बताया गया कि यह सभी चोर लंबे समय तक छुट्टी होने के समय पर चोरी की घटना को अंजाम देते थे और मोटर साइकिल से आसानी लोगों के सामने से गुजर जाते थे और किसी को कोई शक भी नहीं होता था । इटावा में काशीराम कॉलोनी मे एक देव नामक युवक के घर में चोरी के सामान को छुपा दिया करते थे ।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति लॉयन सफारी रोड स्थित एक मकान में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में भरथना थाना क्षेत्र के तुरैया गांव निवासी मोनू, प्रदीप, मनीष तथा सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी देव कुमार शामिल हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय के नेतृत्व में की गई। टीम में सिविल लाइन थाना प्रभारी के.के. मिश्रा, उप निरीक्षक मंगल सिंह, उप निरीक्षक संजय यादव, उप निरीक्षक निर्मल कुमार के साथ एसओजी एवं सर्विलांस टीम शामिल रही।
घटना का सफल खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *