इटावा। एशिया के सबसे बड़े ब्लॉक महेवा में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी के साथ-साथ ब्लॉक परिसर में 11 फीट ऊंची डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पखवाड़े के तहत 12 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इस विषय की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने बताया कि पीडीए के मसीहा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेवा ब्लाक कार्यालय के परिसर में महेवा ब्लाक प्रमुख द्वारा लगवाई गई 11 फीट ऊंची अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसके बाद लोकमान्य इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। अखिलेश यादव सबसे पहले ब्लॉक परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 11 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के अनुसार इटावा, औरैया, जालौन और फर्रुखाबाद सहित आसपास के जिलों से करीब एक लाख कार्यकर्ता जनसभा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा अनावरण संविधान निर्माता बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। सपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि जनपद इटावा के साथ-साथ निकटवर्ती जनपदों के कार्यकर्ता व पदाधिकारियो के अंदर भी अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है जिसको देखकर लग रहा है कि महेवा ब्लॉक में होने वाले सपा सुप्रीमो के कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के आने की संभावना है जिसको लेकर महेवा ब्लॉक में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रेस वार्ता में महासचिव वीरभान भदौरिया, आशीष राजपूत, पूर्व विधायक प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, केके यादव और विकास गुप्ता मौजूद थे।
अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
