जिलाधिकारी ने पराली न जलाने के लिए किसानों को किया जागरूक

भरथना। किसानों की धान की फसल पूरी तरह तैयार हो रही और प्रशासन मोर्चे पर तैयार हो रहे हैं तहसील भरथना की ग्राम पंचायत निवाड़ी कलाँ में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने किसानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कृषकों को पराली (फसल अवशेष) जलाने से होने वाले खेतों, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के नुकसानों के प्रति जागरूक किया। जिलाधिकारी ने किसानों से पराली न जलाने का आग्रह किया। उप निदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को पराली जलाने के स्थान पर वैकल्पिक प्रबंधन के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान अन्य अधिकारीगण और ग्राम पंचायत प्रधान तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने इस योजना को सराह और पराली न जलाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *