इटावा। इटावा जनपद के ताखा विकास खंड के ग्राम रतहरी निवासी कुतुबुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन द्वारा उपजिलाधिकारी को अपने परिवार के विरोधियों के इशारे पर फर्जी तरीके से फॉर्म 7 भरकर जमा करने की शिकायत पर नाराज विपक्षी नामजदों द्वारा कुतुबुद्दीन के साथ की गई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने बुधवार को पीड़ित के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि युवा सपा नेता ध्रुव कुमार चीनी यादव भरथना थानाध्यक्ष से मिलने पहुंचे जिसपर एसएचओ ने पीड़ित समेत शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि चीनी यादव से अभद्रता करते हुए भगा दिया।
जिसके बाद इटावा के सपाइयों में आक्रोश फूट पड़ा,और पूरे प्रकरण से सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू को अवगत कराया गया।
सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू उक्त प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी से भेंटकर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ भरथना एसएचओ के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।साथ ही एसएचओ के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर सपा नेताओं ने आंदोलन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन के दौरान एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी,जिला पंचायत सदस्य सत्यभान सिंह यादव,सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता,विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले,संदीप कुमार लालू,भाकियू व सहकारी समिति ताखा अध्यक्ष आशू यादव, किसान नेता राम जीवन, प्रधान नवी आलम के अलावा बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता समर्थक शामिल मौजूद थे।
फर्जी तरीके से 38 वोट कटवाने का आरोप, विरोध करने पर युवक को पीटा; गरमाई सियासत
