इकदिल,इटावा। इकदिल क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट, संरक्षक हरि प्रकाश चौधरी, महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी,सचिव रोहित चौधरी आदि पदाधिकारियों ने सरस कथा वाचक पं.वेद नारायण दीक्षित का भगवान परशुराम का चित्र भेंटकर सम्मान किया है। इसके अलावा पं.उदित नारायण दीक्षित सहित मंचासीन कीर्तन मंडली का भी परशुराम पट्टिका से सम्मानित किया। इस मौके पर परीक्षित प्रमोद तिवारी मुन्ना,सर्वेश तिवारी,कुशल तिवारी,उमेश मिश्रा,चक्रेश तिवारी,आशीष,राघवेंद्र आदि उपस्थित थे।
परशुराम सेवा समिति ने सरस कथा वाचक पं.वेद नारायण दीक्षित को किया सम्मानित
