भव्य बुद्ध यात्रा के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब

इटावा। जनपद में विश्व को शांति का संदेश देने वाले महामानव तथागत गौतम बुद्ध की विविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा बड़े ही धूमधाम के साथ बौद्ध धम्म उपासक उपासिकाओं ने मिलकर बौद्ध शोभा यात्रा बौद्ध विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज फेन्ड्स कालोनी इटावा निकाली गयी।जिसमें तथागत गौतम बुद्ध, सम्राट चन्द्र‌गुप्त मौर्य, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान, हंस पर दया, बाबा साहव भीमराव अम्बेडकर अंगुलिमाल, ज्योतिवाराव फुले, सावित्री बाई फुले, पंचभद्रीय बाहमण, आपरेशन सिंदूर आदि झाँकियो को शामिल किया गया। 84 मीटर का पंचशील ध्वज इस बार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। सैकड़ो लोग हाथ से पकड़कर रास्ते भर चलते रहें। जिसमें पूज्य भन्ते उपनद नन्द जी ने हरी झंड़ी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की । शुभारंभ अवसर पर पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, सपा अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, सर्वेश शाक्य, संजीव कुमार सैनी अधिशासीअभियंता पीडब्लूडी, विक्रम बौद्ध आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे शोभायात्रा के दौरान रास्ते में जलपान व भोजन दान की व्यवस्था आर्मी पब्लिक स्कूल, सुशांत वर्मा, दिलीप यादव,रवि यादव,गंगाराम कुशवाहा, आंनद फर्नीचर, बालाजी स्वीट हाउस, राजेश मिश्रा, राज शाक्य अध्यापक, रिजवान अहमद, लल्लू गुप्ता, रामनरेश आचार्य नशा निवारण केन्द्र, एवं मुकेश शाक्य की टीम के द्वारा बुद्धा पार्क पर ब्यवस्था को गयी।
शोभा यात्रा में सम्मिलित गणमान्य लोगों में पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, सर्वेश शाक्य , राधेश्याम शाक्य,प्रदीय शाक्य,के०पी०शाक्य, विक्रम बौद्ध , बदन सिंह बौद्ध, भारतसिंह शाक्य,रामकरन शाक्य,अभिलाख सिंह शाक्य, एडवोकेट अजय शाक्य , जितेन्द्र शाक्य, अरविन्द शाक्य, महिपाल शाक्य, सुभाष शाक्य,ओविंद शाक्य, याता संयोजक प्रशान्त बौद्ध, कोषाध्यक्ष अविनाश कुशवाह आदि लोग यात्रा में सम्मिलित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *