इटावा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू ने मंगलवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर बीते माह एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे का हालचाल लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू ने चिकित्सकों से भी बातचीत कर शिवमहेश दुबे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी विनीता गुप्ता भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी शिवमहेश दुबे के जल्द से जल्द ठीक होकर इटावा लौटने की कामना की।
गौरतलब है कि शिवमहेश दुबे बीते माह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
