भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बरी जगन्नाथ धाम साम्हों में संचालित श्री बच्चन लाल उ.मा.वि.के शिक्षक सूरज पाल ने भरथना पुलिस को लिखित प्रार्थना सौंपते हुए बताया कि विगत दिवस 10 फरवरी को विद्यालय में कक्षा 10 की प्रयोगात्मक परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी परीक्षार्थी परीक्षा देकर सड़क मार्ग से अपने घर वापस जा रहे थे इसी बीच बाइक पर सवार ग्राम लिधौआ निवासी एक नामजद ने अपने दो अज्ञात दबंग युवकों के साथ परीक्षार्थियों को जबरन रोक लिया और गली गलौज करते हुए मारपीट करदी,पास में जा रहीं छात्राओं में एक जागरूक छात्रा ने परीक्षार्थियों से बेवजह मारपीट की शिकायत विद्यालय के शिक्षक से जैसे ही की दबंगों ने छात्रा से उसका फोन छिनने का प्रयास शुरू कर दिया,लेकिन इस बीच फोन पर मिली सूचना पर विद्यालय प्रशासन घटना स्थल की ओर दौड़ा पड़ा जिसे देख नामजद समेत अज्ञात तीनों दबंग युवक परीक्षार्थियों व छात्रा को जान से मार देने की धमकी देकर अपनी वाइक पर सवार होकर मौके से भाग जाने में सफल हो गए।
शिक्षक सूरज पाल की तत्काल शिकायत पर कंटौल रूम पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का निरीक्षण किया और दबंगों के घर युवकों की गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन दबंग युवक घर नहीं मिल सके।
शिक्षक सूरज पाल के अनुसार पुलिस की दबिश के बाद से दबंग युवक परीक्षार्थी व छात्रा को और उनके परिजनों को शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मार देने की लगातार धमकियां दे रहे हैं,जिसके कारण परीक्षार्थी व छात्रा समेत उनके परिजन बुरी तरह भयभीत बने हुए हैं।
शिक्षक सूरज पाल ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र में दबंग युवकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनके कहर से बचाए जाने की गुहार लगाई है।
दबंग युवकों ने परीक्षार्थियों को पीटा,छात्रा से फोन छिनने का किया प्रयास-विद्यालय प्रशासन में फैली सनसनी
