इटावा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भव्य स्वागत, सरदार पटेल प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एकदिवसीय इटावा दौरे के दौरान पक्के तालाब चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव, सुरेश यादव, सतेंद्र यादव, राजेश वर्मा एवं विमलेश यादव की विशेष उपस्थिति में तथा आशीष पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पटेल विचार मंच के अध्यक्ष आशीष पटेल के साथ लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में रामू, शरद यादव, बलदेव स्वीट, अतीक भाई, नरेंद्र वर्मा, डॉ. समित वर्मा, सुनील पटेल, त्रिभानु वर्मा, दीपक वर्मा, बंटू, पवन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *