प्रैक्टिनर्स एसोसिएशन ने साधु-संतों,निराश्रितों को बांटे कंबल

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में गुरुवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सिसहाट रोड मो.फकड़पुरा स्थित ज्ञान श्री डेंटल हॉस्पिटल में जसवंतनगर प्रैक्टिनर्स एसोसिएशन के बैनर तले हर वर्ष की भांति शहर के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप यादव और समाजसेविका एड.ममता यादव के संयोजन में एक कार्यक्रम में खिचड़ी भोज उपरांत करीब 100 से अधिक साधु संतों और 200 से अधिक निराश्रितों को शॉल व कंबल वितरण कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई।इस अवसर पर एसोसिएशन के डॉ.स्वराज श्रीवास्तव,डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार,डॉ.अंजना पुरवार,डॉ.योगेश ऐलानी, डॉ.अवनीश,पैथोलॉजिस्ट दीपक यादव अखिल यादव,डेंटल हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ के अलावा प्रधान कमलेश यादव,पूर्व सभासद याहिया खान, सभासद कमल प्रकाश सत्यवती यादव, बालिस्टर यादव,सुभाष यादव समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *