स्वतंत्रता दिवस पर कृषक भारती केंद्र पर देश के महान क्रांतिकारियों की तस्वीर पर किया माल्यार्पण

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। देश के महान क्रांतिकारियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कृषक भारती सेवा केंद्र पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमारे देश के महान क्रांतिकारियों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी विनोद यादव, सेवानिवृत्त फौजी सुरेशचंद्र, सेवा निवृत्त दरोगा कृष्ण स्वरूप, सेवानिवृत्त फौजी, कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार सिंह व केंद्र प्रभारी अमित यादव, सहयोगी धीरज यादव द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्र गान सभी के द्वारा गाया गया। उसके बाद सभी को इस खुशी के मौके पर लड्डू का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में राज वीर, अभिषेक, काली, सोनू, हृदयेश, नूर हसन, लल्ला, अरुण कुमार आदि लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *