मेला-रामलीला में शांति,सुरक्षा रहे व्यवस्थित: सीओ

 

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना परिसर स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर पर नवरात्रि के अवसर पर लगने वाले 15 दिवसीय मेला,दुर्गा पूजा और बीहड़ी गाँव नगला तौर में रामलीला महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बलरई थाना प्रभारी ट्रेनी सीओ अभय कुमार वर्मा ने की।
इस दौरान मंदिर पुजारी चक्रेश मिश्रा, भुवनेश मिश्रा और रामलीला अध्यक्ष प्रेम किशोर पाठक समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। सीओ ने अनुशासन और आपसी सहयोग बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। भीड़ और यातायात प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था,स्वच्छता और किसी भी भड़काऊ गतिविधि से बचने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।
सीओ ने ब्रह्माणी देवी मंदिर मेले में कचरा प्रबंधन प्रणाली वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों के पास डस्टबिन होना अनिवार्य है और पूरा कचरा उसी में डालकर उचित निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और त्योहार को शांति व श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर निरीक्षक दिवाकर सरोज सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *