धनुवां में रामलीला महोत्सव की बैठक सम्पन्न

इटावा। धनुवां गांव के ऐतिहासिक एवं परंपरागत श्री रामलीला महोत्सव को लेकर मेला समिति की घोषणा बैठक तिवरिया स्थल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र चौधरी ने की। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष सर्वेश चंद्र मिश्रा,समिति पदाधिकारी,सदस्य एवं ग्राम समाज के लोग उपस्थित रहे।
घोषणा बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि 112 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा यह ऐतिहासिक व परंपरागत मेला अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक इस मेले का निरंतर आयोजन होना गांव-समाज की आस्था, सामाजिक एकता और जनसहयोग का प्रमाण है। ग्रामवासियों,दुकानदारों एवं सहयोगी वर्गों के सामूहिक प्रयास से ही यह परंपरा आज तक सुरक्षित बनी हुई है।
इसके बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे देवेंद्र चौधरी ने कहा कि यह बैठक घोषणा के उद्देश्य से आयोजित की गई है। आयोजन की तैयारी बैठक शीघ्र ही अनुकूल समय पर आयोजित की जाएगी, जिसमें श्री रामलीला महोत्सव से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारियां तय कर संबंधित लोगों को दायित्व सौंपे जाएंगे,ताकि मेला व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
बैठक में बताया गया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च को श्री शंकर जी की बारात सायं 6 बजे,7 मार्च को श्री राम वनवास सायं 4 बजे,8 मार्च को पंचवटी निवास सायं 4 बजे,9 मार्च को शूर्पणखा प्रसंग सायं 4 बजे,10 मार्च को सीता हरण सायं 4 बजे, 11 मार्च को श्री राम-सुग्रीव मित्रता एवं लंका दहन सायं 4 बजे,12 मार्च को लक्ष्मण शक्ति सायं 4 बजे,13 मार्च को मेघनाथ व कुंभकरण वध सायं 4 बजे,14 मार्च को रावण वध सायं 4 बजे तथा 15 मार्च को भारत मिलाप,राजगद्दी एवं गांव भ्रमण सायं 7 बजे से आयोजित किया जाएगा।
अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए 112वें श्री रामलीला महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई।
घोषणा बैठक में शिव प्रसाद तिवारी,सुरेंद्र प्रकाश,अनुज मिश्रा, पंकज बाबू,मदन,विमल कुमार,टीटू राठौर,गुलशन, किशन त्रिपाठी,रमेश राठौर,गोपाल दुबे,कुंवर पाल,रवि,अनुज,समीर, कन्हैयालाल,शिवम तिवारी, गगन,प्रशांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *