इटावा। सोमवार को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्माण कार्य के शीघ्र एवं सफल समापन की कामना की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ साइबर अपराधों में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में अलग से साइबर थाना स्थापित होने से आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित साइबर थाने में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी एवं तकनीकी विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे, जिससे ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, बैंकिंग फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि साइबर थाने की स्थापना से जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी तथा नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे।
जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने साइबर थाने का किया भूमि पूजन
