जसवंतनगर,इटावा।जसवंतनगर थाना क्षेत्र के डुढहा मार्ग स्थित एक आटा मिल में काम कर रहे युवक की गेहूं की टंकी में गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।आटा मिल में काम करने वाला कर्मचारी सीतापुर जनपद के थाना इमिलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के शेखपुर शहादत नगर निवासी 23 वर्षीय लवकुश पुत्र चेला था।मृतक के पिता ने बताया कि पिछले तीन माह से जारी खेड़ा रोड स्थित आटा मिल में गेहूं छानने का कार्य कर रहा था। बताया गया कि सोमवार रात काम के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गेहूं से भरी टंकी में गिर पड़ा। साथियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
आटा मिल में गेहूं की टंकी गिरने से कर्मचारी की मौत
