सामंतवाद-मनुवाद से देशवासियों को कब मिलेगी आजादी: अवधेश यादव

भरथना,इटावा। विश्व यादव परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा है कि देश में जाति वर्ग और धर्म आदि के नाम से तमाम रेजीमेंट संगठन बन चुके हैं तो अहीर रेजीमेंट बनाने में सरकार को आपत्ति क्यों हो रही है।
विश्व यादव परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने सोमवार को भरथना विकास खण्ड क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पालीखुर्द में अहीर रेजीमेंट जन जागृति सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र वासियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने अहीर रेजीमेंट बनाने का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि वे पूरे देश में अभियान चलाकर देशवासियों को जागरूक करेंगे।
श्री यादव ने देश में फैले सामंतवाद और मनुवाद को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब से 78 बर्ष पूर्व देश को अग्रेजों की हुकूमत से आजादी तो मिल चुकी है,लेकिन हजारों वर्षों से सामंतवाद और मनुवाद की गुलामी से जूझ रहे देश के 85 प्रतिशत देशवासियों को आजादी आखिर कब मिलेगी ?और इस सामंतवाद-मनुवाद की गुलामी से देशवासियों को आजादी कौन दिलाएगा?
उन्होंने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सामंतवाद और मनुवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार है। जिसे उखाड़ फेंकने का पीडीए मन बना चुकी है।
उन्होंने कहा सामंतवाद और मनुवाद की कैद से मुक्ति और आजादी दिलाने के लिए विश्व यादव परिषद देश भर में अभियान चलाकर देश वासियों को जागरूक करेगी और इस व्यवस्था को बढ़ावा देने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
श्री यादव ने बताया कि जब से देश प्रदेश में सामंतवादी सरकार बनी है मनुवाद व्यवस्था के आधार पर कार्य कर रही है,और देश के 85 प्रतिशत पीडीए परिवार के लोगों पर विभिन्न तरीके से अत्याचार कर रही है।
पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा है कि विश्व यादव परिषद का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 से पहले सामंतवाद और मनुवाद व्यवस्था को समाप्त कर इस सोच वाली सरकार को उखाड़ फेंककर पीडीए की सरकार बनाना है।
इससे पूर्व दया यादव,लोक गायक कल्लू यादव,पूर्व प्रधान श्याम बाबू यादव फौजी,जिला पंचायत सदस्य डा.पुष्कर यादव,नागेन्द्र यादव,विकास यादव, सिग्रेस यादव आदि ने अहीर रेजीमेंट के बनाने की पुरजोर मांग करते हुए सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पूर्व सम्मेलन में युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष नागेन्द्र यादव उर्फ टिंकू आदि राहुल यादव, मुकेश यादव,पूर्व प्रधान बबलू यादव,कमलेश यादव, सुरजीत यादव,सिंटू यादव,रोहित यादव फौजी, राधेश्याम यादव,गौरव यादव,विनय यादव,पवन यादव,भूरे यादव,ऋषि यादव आदि सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने अतिथियों का पगड़ी पहना कर और अंगवस्त्र व तलवार भेंटकर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *