अब 2 जनवरी को होगी समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता

इटावा।प्रदर्शनी पंडाल में होने वाली समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता अब 19 दिसंबर के बजाय 2 जनवरी को आयोजित होगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कैलाश यादव ने बताया कि सभी तैयारियां अब नई तिथि के अनुसार की जा रही हैं।

​प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. कैलाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह प्रतियोगिता 19 दिसंबर को आयोजित की जानी थी। किन्हीं अपरिहार्य कारणों से अब इसे स्थगित कर नई तिथि 2 जनवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने संबंधित प्रतिभागियों और टीमों से अपील की है कि वे अब बदली हुई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *