अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ऑटो, दिव्यांग चालक की मौत

भरथना-  भरथना कोतवाली कस्बा के स्टेशन रोड निवासी दिव्यांग राजा ठाकुर उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व.रामपाल ठाकुर की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब दोपहर 2 बजे दिव्यांग ऑटो चालक राजा ठाकुर कुछ सवारियों को साम्हों छोड़ कर वापस लौट रहा था।
इसी बीच एक मोड पर उसका ऑटो अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गया।

उक्त मार्ग पर आवागमन कम होने के कारण चालक घायल अवस्था में काफी समय तक घटना स्थल पर पड़ा रहा। कई घंटों के बाद जानकारी मिलने पर परिजन घटना स्थल से उसे घर ले गए जहां कुछ देर बाद चालक की मौत हो गई।

राजा की मौत की खबर से मां राधा, भाई अंकुर, अमित,रजत और बहन पूनम गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने दुर्घटना की खबर पुलिस को नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *