(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। केंद्र सरकार में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उतर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के सदस्य आलोक यादव के नेतृत्व में फल वितरण का कार्यक्रम कर राहुल गांधी की दीर्घ व स्वस्थ आयु की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लालमन बाथम, राहुल दीक्षित, गंभीर सिंह यादव, तुलसीदास शुक्ला, राजेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों में बांटे फल
